Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

 Noida Authority: सेक्टर-18 का निरीक्षण: अवैध पार्किंग हटाने के सख्त निर्देश, सौंदर्यीकरण कार्य में आएगी तेजी

Noida NCR News in Hindi

 Noida Authority: सेक्टर-18 का निरीक्षण: अवैध पार्किंग हटाने के सख्त निर्देश, सौंदर्यीकरण कार्य में आएगी तेजी

नोएडा। नोएडा के सबसे व्यस्त और प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र सेक्टर-18 में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सोमवार को अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़े मिले ऑटो, टैक्सी और अवैध पार्किंग की स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत अवैध वाहनों को हटाने, पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने कहा कि सेक्टर-18 नोएडा की पहचान है, इसलिए यहां किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया कि नालों के ऊपर जमा थोक कचरे, अवरोधों और सर्विस लेन में किए गए अवैध अतिक्रमणों को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि नाले ढके होने के बाद भी उनमें गंदगी जमा न होने पाए और ऐसी स्थिति में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

सीईओ लोकेश एम ने तिकोना पार्क के समीप जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की। पार्क में विकसित किए जा रहे हेज बेल्ट, पौधारोपण और बैठने की व्यवस्था को तत्काल गति देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उद्यान विभाग को 10 फीट ऊंचे पाम वृक्ष, सजावटी पौधे और परमानेंट हरियाली व्यवस्था की रोपाई जल्द से जल्द पूर्ण करने की समयसीमा निर्धारित की है, जिसे 15 दिनों के भीतर पूरा करने को कहा गया है।

साथ ही उन्होंने पार्क के प्रवेश द्वारों की मरम्मत, पाथवे की सफाई, पत्थर की बेंचों की मरम्मत और ग्रेनाइट फर्श की उचित देखरेख की भी आवश्यकता बताई। अधिकारियों ने बताया कि तय समय सीमाओं के भीतर सेक्टर-18 की यातायात व्यवस्था, सफाई प्रणाली और सौंदर्यीकरण में व्यापक सुधार देखने को मिलेंगे और इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से उम्मीद जताई जा रही है कि सेक्टर-18 को और अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक बनाया जा सकेगा, जिससे यहां आने वाले लाखों लोगों तथा व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें