Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Authority: नोएडा सेक्टर-54 में कूड़ा फेंकने और जलाने पर कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना

Noida Authority: नोएडा सेक्टर-54 में कूड़ा फेंकने और जलाने पर कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना

नोएडा। सेक्टर-54 में सड़क पर कूड़ा फेंकने और जलाने के मामले में नोएडा प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण को जानकारी मिली थी कि कंपनी किसी अन्य क्षेत्र से कूड़ा लाकर सेक्टर-54 में फेंक रही थी, जिससे इलाके में गंदगी और प्रदूषण बढ़ रहा था।

शनिवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इंदु प्रकाश और गौरव बंसल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मास्टर प्लान रोड नंबर-2 पर सेक्टर-54 के सामने मैसर्स अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड के बैग्स में कूड़ा भरा हुआ मिला। बैग्स पर कंपनी की पहचान स्पष्ट होने के बाद टीम ने इसकी जांच आगे बढ़ाई।

जांच में पता चला कि कंपनी सेक्टर-60 के बी ब्लॉक में स्थित है। टीम जब वहां पहुंची, तो पाया कि कंपनी परिसर के बाहर ही ग्रैप नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर कूड़ा फेंका गया था और उसे जलाया जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की लगातार अवहेलना पाए जाने पर प्राधिकरण ने कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि शहर में कूड़ा प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें