Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Noida Authority Building: नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक भवन तैयार, आज सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

Noida Authority Building: नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक भवन तैयार, आज सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

नोएडा। सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इस अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सात मंजिला यह भवन लगभग 24 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कुल 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भवन के ग्राउंड फ्लोर पर बने ऑडिटोरियम में किसानों और उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटन पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद सातवीं मंजिल पर स्थित चेयरमैन कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और 65 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नवंबर 2025 से ट्रायल के आधार पर संचालित भंगेल एलिवेटेड रोड भी शामिल है। इसके अलावा शहर के बुनियादी ढांचे, सड़क, सीवर, ड्रेनेज और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी जाएगी।

नया प्रशासनिक भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और इसके संचालन से नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनने की उम्मीद है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें