Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida authority action: नोएडा प्राधिकरण ने 25 करोड़ की जमीन को कराई कब्जा मुक्त

Noida authority action: नोएडा प्राधिकरण ने 25 करोड़ की जमीन को कराई कब्जा मुक्त

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम रोहिल्लापुर स्थित अपनी करीब 1800 वर्ग मीटर की जमीन को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराया। यह भूमि खसरा संख्या 167 और 168 का हिस्सा है। जानकारी के अनुसार, पवन राघव और अन्य व्यक्तियों ने दिन-दहाड़े तथा रात में अराजकता फैला कर ग्राम शाहपुर के खसरा संख्या 507 और 508 बताते हुए जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। अतिक्रमणकर्ताओं ने प्राधिकरण की चारदीवारी और चेतावनी बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर अपने बोर्ड लगा दिए।

जब प्राधिकरण ने अतिक्रमण को रोकने का प्रयास किया, तो लगभग 30-40 गुंडा टाइप के व्यक्तियों ने प्राधिकरण के कर्मियों को धमकाया। इस पर प्राधिकरण के अवर अभियंता हरेन्द्र सिंह मलिक और लेखपाल शरद कुमार ने संयुक्त रूप से थाना सेक्टर-126 में तहरीर दी। पुलिस बल के सहयोग से रात में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाकर भूमि पर कब्जा मुक्त कराया गया।

प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार, इस जमीन की अनुमानित लागत लगभग 25 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण की अतिक्रमण रोकने और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के प्रति गंभीर रुख को दर्शाती है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे किसी भी अतिक्रमण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें