Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: एमिटी यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में, कैंपस में युवक ने की आतिशबाज़ी, वीडियो वायरल

Noida: एमिटी यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में, कैंपस में युवक ने की आतिशबाज़ी, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की सबसे चर्चित और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में शुमार एमिटी यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों की आंच में घिर गई है। इस बार मामला कैंपस के भीतर खुलेआम आतिशबाज़ी करने का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को यूनिवर्सिटी परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच पटाखे जलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि आसपास मौजूद छात्रों में अफरातफरी मची हुई दिखाई देती है।

यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना हाल ही में किसी छात्र के जन्मदिन समारोह के दौरान हुई, जहां जश्न के नाम पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक सड़क के बीचोंबीच खड़ा होकर आतिशबाज़ी कर रहा है, जिससे सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब एमिटी यूनिवर्सिटी किसी विवाद के कारण चर्चा में आई हो। इससे पहले भी कई बार यहां छात्रों के झगड़े, सुरक्षा से जुड़े मुद्दे, और प्रशासनिक लापरवाही जैसे मामले सामने आ चुके हैं। अब इस ताज़ा घटना ने यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही लोग यूनिवर्सिटी प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि यह बंद परिसर है तो आतिशबाज़ी करने वाला युवक अंदर तक कैसे पहुंचा, और क्या यूनिवर्सिटी प्रशासन इस प्रकार की गतिविधियों को नजरअंदाज कर रहा है?

पुलिस ने भी वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-126 के अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक छात्र था या बाहरी व्यक्ति। यदि मामला नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा पाया गया, तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। एमिटी यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन छात्रों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर चिंता साफ नजर आ रही है

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें