Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से अकासा एयर की उड़ानें शुरू! बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए बुकिंग ओपन

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से अकासा एयर की उड़ानें शुरू! बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए बुकिंग ओपन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। इंडिगो के बाद अब अकासा एयर ने भी नोएडा एयरपोर्ट से अपनी उड़ानों की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। एयरलाइन कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि 16 जून 2026 से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए रोजाना उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी।

अकासा एयर ने अपनी पोस्ट में कहा कि नोएडा एयरपोर्ट से परिचालन शुरू करने को लेकर कंपनी बेहद उत्साहित है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 16 जून की नोएडा से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध है। शुरुआती किराया करीब 6169 रुपये रखा गया है।

बताया जा रहा है कि आने वाले समय में अकासा एयर नोएडा एयरपोर्ट से अन्य बड़े शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू कर सकती है। इससे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों को अब लंबी दूरी तय कर दिल्ली एयरपोर्ट जाने की जरूरत कम होगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य भी हो रहे हैं। एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़कों, इलेक्ट्रिक बस सेवा, पार्किंग और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। हाल ही में एयरपोर्ट से चार रूटों पर ई-बस सेवा शुरू करने की भी घोषणा की गई थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश में रोजगार, व्यापार और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के बढ़ते हवाई यातायात के दबाव को भी कम करने में मदद करेगा।

अकासा एयर और इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइंस के आने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में तेजी से उभरता दिखाई दे रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img