Noida: नोएडा में विवाद के बाद कार सवार युवकों ने टैक्सी चालक को पीटा, फरार होते समय गिराई पिस्टल

Noida: नोएडा में विवाद के बाद कार सवार युवकों ने टैक्सी चालक को पीटा, फरार होते समय गिराई पिस्टल

नोएडा। जारचा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार रात एक मामूली विवाद हिंसा में बदल गया, जब कार में सवार तीन युवकों ने टैक्सी चालक की पिटाई कर दी। घटना उस समय हुई जब टैक्सी चालक विनीत तोमर अपने घर लौटते समय एक दुकान के बाहर रुककर मूंगफली खरीद रहे थे। उनकी टैक्सी दुकान के सामने खड़ी थी, तभी पीछे से आए कार सवार युवकों ने गाड़ी हटाने के लिए लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया।

पीड़ित विनीत ने बताया कि उन्होंने युवकों से कहा कि आगे पर्याप्त जगह है और गाड़ी आगे खड़ी की जा सकती है। इस बात पर तीनों युवक भड़क गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। हाथापाई में विनीत का मोबाइल भी कहीं गिर गया। मारपीट के दौरान शोर मचाने पर तीनों आरोपी वहां से कार में बैठकर जल्दबाजी में फरार हो गए, लेकिन जल्दबाजी के कारण उनकी पिस्टल मौके पर ही गिर गई।

पीड़ित ने मोबाइल खोजते समय जमीन पर पड़ी पिस्टल भी देखी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पिस्टल पुलिस के हवाले कर दी। जारचा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img