Noida: नोएडा में कावड़ यात्रा को लेकर तैयार प्रशासन, DCP यमुना प्रसाद बोले—QRT अलर्ट, CCTV से रखी जाएगी निगरानी

Noida: नोएडा में कावड़ यात्रा को लेकर तैयार प्रशासन, DCP यमुना प्रसाद बोले—QRT अलर्ट, CCTV से रखी जाएगी निगरानी

सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। क्षेत्र में भारी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नोएडा के पुलिस उपायुक्त (DCP) यमुना प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पुलिस एवं अन्य विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरा तंत्र तैनात है। DCP यमुना प्रसाद ने कहा, “हम क्षेत्र में लगातार भ्रमण करके सभी कांवड़ियों की यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित की गई है, जो चौबीसों घंटे सतर्क रहेगी।”

उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा सके। इसके साथ ही अन्य प्रशासनिक विभागों से भी समन्वय स्थापित कर लिया गया है ताकि यातायात, स्वास्थ्य, सफाई और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं में कोई बाधा न आए। DCP ने यह भी बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है और रूट डायवर्जन की योजना भी बनाई गई है, जिससे आम जनजीवन और यात्रा दोनों प्रभावित न हों। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img