Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, लोगों ने ड्राइवर को पीटा

Noida Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, लोगों ने ड्राइवर को पीटा

नोएडा में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा पर्थला चौक के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

मृतक की पहचान आदित्य कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह गौर सिटी का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे आदित्य बाइक से गौर सिटी से बरौला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पर्थला चौक के पास नोएडा नंबर की एक कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के भाई सौरभ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे के समय कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। आरोपी चालक की पहचान चिराग संजवानी के रूप में हुई है, जो नोएडा के 14 एवेन्यू सिटी का रहने वाला बताया गया है और एक निजी कंपनी में काम करता है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कार में सवार लोगों ने शराब पी रखी थी और इसी वजह से कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकराई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जा रही है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें