Noida Accident: नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत, एक घायल

Noida Accident: नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत, एक घायल

नोएडा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों ने सोमवार को दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालकों की तलाश जारी है।
पहला हादसा नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र में हुआ। दिल्ली के सरोजनी नगर निवासी वाजिद अली ने बताया कि उनका भाई तौकीर अहमद और उसका दोस्त असगर 31 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे छिजारसी जा रहे थे। जब वे सेक्टर-63 के जे ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को एसजेएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान तीन नवंबर को तौकीर की मौत हो गई, जबकि असगर अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि हादसा पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दूसरा हादसा सेक्टर-55 क्षेत्र में हुआ। जिला बाराबंकी के अलिहाबाद गांव निवासी मोहम्मद जीशान ने बताया कि उनके पिता, जो सेक्टर-57 में सिलाई का काम करते थे, एक नवंबर की रात करीब 10:30 बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। जब वे सेक्टर-55 स्थित एक होटल के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों हादसों ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरे को उजागर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि वाहन चालक नियमों का पालन करें और सड़क पर सावधानी बरतें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img