Noida Accident: नोएडा में दर्दनाक हादसा, सेफ्टी टैंक में फंसकर दो सगे भाइयों की मौत

Noida Accident: नोएडा में दर्दनाक हादसा, सेफ्टी टैंक में फंसकर दो सगे भाइयों की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोटपुर इलाके में दो सगे भाइयों की मौत घर के ही सेफ्टी टैंक में फंसने से हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सेफ्टी टैंक की पटिया अचानक टूट गई और बड़ा भाई उसमें गिर गया। उसे बचाने के लिए छोटा भाई भी नीचे उतर गया, लेकिन दोनों की ही दम घुटने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसा घर के भीतर ही बने सेफ्टी टैंक के ऊपर की पटिया कमजोर होने के कारण हुआ। जैसे ही बड़ा भाई उसके ऊपर चढ़ा, पटिया अचानक टूट गई और वह सीधे नीचे टैंक में जा गिरा। शोर सुनते ही छोटा भाई बिना कुछ सोचे-समझे भाई को बचाने के लिए टैंक में उतर गया। लेकिन अंदर की जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों ही बाहर नहीं निकल सके।

घटना के दौरान एक अन्य पड़ोसी ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी टैंक में फंस गया। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने समय रहते शोर सुनकर उसे बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने फायर ब्रिगेड की मदद से दोनों भाइयों के शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के हादसे अक्सर पुरानी या कमजोर सेफ्टी टैंक पटियों के कारण होते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सेफ्टी मानकों पर कड़ाई से अमल किया जाए और पुरानी संरचनाओं की जांच कराई जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img