उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Accident: मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Noida Accident: मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड पर बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सलारपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, कुलेसरा गांव निवासी 36 वर्षीय केशव गुप्ता स्कूटी से कुलेसरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सलारपुर गांव के पास एक मिनी ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही

Related Articles

Back to top button