Noida Accident: बेकाबू डंपर डिवाइडर से टकराकर फुटपाथ पर पलटा, बड़ा हादसा टला

Noida Accident: बेकाबू डंपर डिवाइडर से टकराकर फुटपाथ पर पलटा, बड़ा हादसा टला

नोएडा के सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर पार्क के पास सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब रेत से भरा एक बेकाबू डंपर डिवाइडर से टकराने के बाद फुटपाथ पर चढ़कर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय फुटपाथ पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

पुलिस के मुताबिक घटना सुबह के समय हुई, जब इलाके में आमतौर पर लोगों की आवाजाही रहती है। अंबेडकर पार्क के आसपास सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में लोग टहलने और दफ्तर जाने के लिए गुजरते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर तेज रफ्तार में था और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया।

देखते ही देखते डंपर सड़क से हटकर डिवाइडर से टकराया और फिर फुटपाथ पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

डंपर के पलटने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। भारी वाहन होने के कारण उसे हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर डंपर को सीधा कराया और सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते हादसा हुआ। फिलहाल सेक्टर-39 थाने में इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img