Noida Accident: थार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार लोग घायल

Noida Accident: थार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार लोग घायल

नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार थार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। हादसा सेक्टर-49 की मुख्य सड़क पर एक निजी अस्पताल के सामने हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा करीब 20 मीटर तक घिसटता हुआ आगे जाकर पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा सड़क पर सामान्य रूप से चल रहा था, तभी पीछे से आ रही थार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिक्शा चालक समेत सभी सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में राजेश, अनूप, राकेश और ओमप्रकाश को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। थार कार के आगे का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ई-रिक्शा पूरी तरह टूट गया।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना की सटीक वजह सामने आ सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img