Noida accident: नोएडा के चार श्रद्धालुओं की दौसा में एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

Noida accident: नोएडा के चार श्रद्धालुओं की दौसा में एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

दौसा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसे में नोएडा के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक को मामूली चोटें आई हैं।

DSP दीपक मीणा ने बताया कि कार में सवार सभी लोग उज्जैन (मध्य प्रदेश) में महाकाल के दर्शन करके नोएडा लौट रहे थे। मृतकों में राहुल गुप्ता (35), पारस अग्रवाल (35), प्रिंस गुप्ता (23) और विक्रम सिंह (30) शामिल हैं। कार की सबसे पीछे की सीट पर बैठे बृजमोहन गुप्ता को मामूली चोटें आई हैं। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और कार को काफी दूरी तक घसीटते हुए ले गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को बाहर निकालने में बचाव कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही पापड़दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल किया। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए लंबा जाम भी लग गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार सवार सभी लोग नोएडा निवासी थे। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, घायल बृजमोहन गुप्ता का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img