Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा: युवा उद्यमी विकास योजना में 211 युवाओं के आवेदन आए

नोएडा
नोएडा: युवा उद्यमी विकास योजना में 211 युवाओं के आवेदन आए

नोएडा: युवा उद्यमी विकास योजना में 211 युवाओं के आवेदन आए

नोएडा।युवा उद्यमी विकास योजना के तहत जिले में 211 युवाओं ने कारोबार और स्टार्टअप शुरू करने के लिए आवेदन किया। इसमें से 43 युवाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। योजना के तहत कोई भी युवा कारोबार शुरू करने के लिए पांच लाख तक मदद प्राप्त कर सकता है।

उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने बताया कि यूपी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने युवा उद्यमी विकास अभियान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष तक की आयु का युवा आवेदन कर सकता है। बशर्ते युवा के 8वीं पास हो और या फिर उसके पास आईटीआई या किसी भी प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट हो। सरकार की ओर से युवा को अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी।

इससे युवा मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस से जुड़े कार्य करा सकेगा। खास बात यह है कि सरकार से मिलने वाली मदद पर युवा को कोई ब्याज भी नहीं देना होगा। साथ ही छह माह तक किसी किस्त का भी भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। इस योजना में आवेदन कर युवा किसी भी प्रकार का बिजनेस शुरू कर सकता है, हालांकि इसके लिए उत्तरप्रदेश का नागरिक होना अनिवार्य है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें