Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नोएडा-ग्रेनो की हवा फिर बेहद खराब

नोएडा-ग्रेनो की हवा फिर बेहद खराब
जिले के प्रदूषण स्तर में पिछले एक हफ्ते से उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया।

अमर सैनी

नोएडा। जिले के प्रदूषण स्तर में पिछले एक हफ्ते से उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। दोनों शहर का एक्यूआई क्रमश: 322 और 307 दर्ज किया। नोएडा का एक्यूआई शुक्रवार को 312 और ग्रेटर नोएडा का 262 दर्ज हुआ था। शनिवार को नोएडा के एक्यूआई में 10 अंक की बढ़ोतरी हुई। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 45 अंक बढ़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। नोएडा में शनिवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित स्थान सेक्टर-1 रहा। यहां का एक्यूआई 331 दर्ज किया गया। सेक्टर-116 का एक्यूआई 326,नॉलेज पॉर्क थ्री का एक्यूआई 295 और सेक्टर-125 का एक्यूआई 310 दर्ज हुआ। सभी स्थानों पर पीएम 10 के मुकाबले पीएम 2.5 का स्तर अधिक दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 सेल्सियस दर्ज हुआ। क्षेत्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि शहर में ग्रैप-4 लागू है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार सभी विभागों के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।

शहर में वायु प्रदूषण के बढ़ने से अस्पताल में सांस रोग और आंखों जलन की समस्या से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ ईएसआईसी अस्पताल,भंगेल सीएचसी में भी सांस रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या सामान्य से दो से ढाई गुना तक अधिक हो गई। निजी अस्पतालों में भी सांस रोग और आंखों की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *