Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

हरियाणा में विकास कार्यों की नहीं छोड़ी जा रही है कोई कोर कसर-केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

हरियाणा
हरियाणा में विकास कार्यों की नहीं छोड़ी जा रही है कोई कोर कसर-केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

हरियाणा में विकास कार्यों की नहीं छोड़ी जा रही है कोई कोर कसर-केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

प्रीति कंबोज

चंडीगढ़, 6 अप्रैल- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तभी से देश भर के सभी राज्यों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है। हरियाणा में विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में अब 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है, पीने के पानी की समस्या नहीं है। लोगों को अन्य मुलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री आज फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में लगभग 2 करोड़ 50 लाख की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन कर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास” की नीति को पूरी तरह से अपनाया है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास और सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। मौजूदा सरकार का मानना है कि जब तक हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिलता, तब तक जनहित का ध्येय अधूरा रहेगा।

इस अवसर पर बड़खल के विधायक धनेश अदलखा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें