Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

No Fuel Rule in Hapur: हापुड़ में शुरू हुआ ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

No Fuel Rule in Hapur: हापुड़ में शुरू हुआ ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

रिपोर्ट: शाहरुख खान

हापुड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार के आदेश के बाद जिले में 1 सितंबर से “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत अब पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

पेट्रोल पंपों पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर स्पष्ट लिखा है कि “नो हेलमेट, नो पेट्रोल”। इसके जरिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

यह अभियान 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा और इसकी निगरानी जिले के अधिकारी करेंगे। जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित सड़क सुरक्षा समिति इस अभियान को संचालित करेगी और सुनिश्चित करेगी कि नियमों का पालन सही तरीके से हो।

पेट्रोल पंपों पर आने वाले वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दौरान कई वाहन चालकों ने भी इस फैसले का समर्थन किया। वाहन चालक पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि “यह बहुत अच्छी पहल है, इससे लोगों की जान बचेगी।” वहीं, जितेंद्र कुमार ने कहा कि “शुरुआत में थोड़ी दिक्कत होगी लेकिन यह सबकी सुरक्षा के लिए जरूरी है।”

जिला प्रशासन का मानना है कि इस कदम से न केवल हेलमेट की अनिवार्यता बढ़ेगी, बल्कि लोगों की सोच भी बदलेगी और सड़क हादसों में होने वाली मौतों में कमी आएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें