New Delhi : सशस्त्र सेना झंडा दिवस, उप राष्ट्रपति ने दिया एक महीने का वेतन

New Delhi : सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में अपना पूरा एक महीने का वेतन दान किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उप राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में स्वेच्छा से योगदान देकर देश के सैनिकों, शहीदों और उनके परिवारों के प्रति सामूहिक रूप से कृतज्ञता व्यक्त करने की अपील की।

उप राष्ट्रपति ने सोमवार को राज्यसभा में सभी सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि सदस्य सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक अपना योगदान दें। सभी सदस्य अपने मित्रों और परिजन से भी इस कोष में योगदान के लिए अनुरोध करें।

सभापति ने कहा कि राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले तथा आतंकवाद एवं उग्रवाद से मुकाबला करने वाले वीर सैनिकों एवं युद्ध में घायल अथवा शहीद हुए जवानों के सम्मान में प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर, सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष हेतु धनसंग्रह किया जाता है, जिसका उपयोग युद्ध विधवाओं, युद्ध में शहीदों के आश्रितों तथा दिव्यांगों सहित पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु किया जाता है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img