Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

New Delhi : 19 अगस्त से भारत मंडपम में होगा इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन

New Delhi : एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो के 11वें संस्करण का आयोजन 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार 17 अगस्त को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

इंडियन डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष एक्सपो और भी व्यापक स्वरूप में आयोजित हो रहा है। एक्सपो में देश-विदेश के 500 से अधिक प्रमुख ब्रांड्स के शामिल होने की उम्मीद है। यहां प्रोफेशनल ऑडियो, डीजे टेक्नोलॉजी, लाइटिंग, एवी, एलईडी डिस्प्ले, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स और स्पेशल इफेक्ट्स सहित एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी से जुड़े अत्याधुनिक उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा।

एक्सपो के ऑपरेशन हेड कमलेश कंवर और मुकेश कुमार ने कहा कि आज एंटरटेनमेंट और इवेंट इंडस्ट्री तेजी से टेक्नोलॉजी आधारित हो रही है। ऐसे में इंडियन डीजे एक्सपो इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स, मैन्युफैक्चरर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, रेंटल कंपनियों, इवेंट प्रोफेशनल्स, वेन्यू ओनर्स और टेक्नोलॉजी बायर्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराता है। यह एक्सपो नए बिजनेस अवसरों, नेटवर्किंग और नई तकनीकों को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

मैनुअल डायस ने कहा कि यदि आप म्यूजिक प्रोडक्शन, इवेंट प्रोडक्शन, वेन्यू मैनेजमेंट, सिस्टम इंटीग्रेशन या एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी से जुड़े बिजनेस में हैं तो इंडियन डीजे एक्सपो आपके लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। यहां इंडस्ट्री की नई तकनीकों को देखने, विशेषज्ञों से मिलने और अपने बिजनेस के लिए नए समाधान तलाशने का अवसर मिलेगा।

इस बार एक्सपो में सिस्टम इंटीग्रेशन मार्केटप्लेस पर विशेष फोकस किया गया है। इसके तहत इंस्टॉल्ड साउंड, कमर्शियल एवी, साउंड रीइन्फोर्समेंट, कॉन्फ्रेंसिंग, डिजिटल साइनेज, एलईडी डिस्प्ले, इंटेलिजेंट लाइटिंग और इंटीग्रेटेड एंटरटेनमेंट सिस्टम से जुड़ी तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा। इन तकनीकों का उपयोग कॉर्पोरेट स्पेस, हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, एंटरटेनमेंट वेन्यू और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है।

डायस ने कहा कि भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के विस्तार के साथ सिस्टम इंटीग्रेशन और प्रो एवी टेक्नोलॉजी की मांग लगातार बढ़ रही है। प्रो एवी सिस्टम्स इंटीग्रेशन एक्सपो 2026 इसी बढ़ते बाजार को ध्यान में रखते हुए नए उत्पादों और इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी समाधान एक मंच पर प्रस्तुत करेगा।

पिछले दस वर्षों के सफर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने छोटे और मध्यम उद्यमों को नए अवसर उपलब्ध कराने, एंटरप्रेन्योरशिप को प्रोत्साहित करने और एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में बिजनेस नेटवर्क को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। 19 से 21 अगस्त तक चलने वाले एक्सपो में विजिटर्स को नए प्रोडक्ट लॉन्च, लाइव डेमोस्ट्रेशन, हैंड्स-ऑन टेक्नोलॉजी अनुभव, टेक्निकल वर्कशॉप, नॉलेज सेशन, एक्सपर्ट पैनल, इंडस्ट्री नेटवर्किंग और बिजनेस डेवलपमेंट के अवसर मिलेंगे।

मैनुअल डायस ने इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स, टेक्नोलॉजी बायर्स और एंटरटेनमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों से एक्सपो में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत में तेजी से विकसित हो रहे डीजे, प्रो ऑडियो, लाइटिंग, एवी, एलईडी और एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी सेक्टर के भविष्य को करीब से समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें