Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

New Delhi : उपराष्ट्रपति निर्वाचन 2025 की प्रक्रिया शुरु

New Delhi : उपराष्ट्रपपति निर्वाचन 2025 की प्रक्रिया, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ, 7 अगस्त, 2025 से आरंभ हो गई थी। वहीं नामनिर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई थी, जबकि नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 22 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई थी। 7 से 21 अगस्त, 2025 की अवधि के दौरान, उपराष्ट्रपति निर्वाचन, 2025 के लिए निर्वाचन अधिकारी और राज्य सभा के महासचिव को 46 अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल कुल 68 नामनिर्देशन पत्र प्राप्त हुए। इन 68 नामनिर्देशन पत्रों में से, 19 अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किए गए 28 नामनिर्देशन पत्रों को राष्ट्रपतीय और उपराष्ट्रपति निर्वाचन अधिनियम, 1952 की धारा 5ख(4) के अनुसार अस्वीकृत कर दिया गया था।

27 अभ्यर्थियों के 40 नामनिर्देशन पत्रों की 22 अगस्त, 2025 को मध्याह्न पूर्व 11 बजे संवीक्षा की गई। संवीक्षा के दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति निर्वाचन अधिनियम, 1952 की धारा 5 ख(1)(ख) या 5ख(1)(ख) और 5ग के उपबंधों के अधीन नामनिर्देशन पत्रों को अस्वीकृत कर दिया गया।

निम्नलिखित अभ्यर्थियों के नामनिर्देशन पत्र वैध पाए गए, अतः स्वीकृत किए गए:

1. सी.पी. राधाकृष्णन (नामनिर्देशन पत्र क्रम संख्या 26, 27, 28 और 29)

2. बुचिरेड्डी सुदर्शन रेड्डी (नामनिर्देशन पत्र क्रम संख्या 41, 42, 43 और 44)

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें