Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

New Delhi : दिल्ली में फायर फाइटिंग मास्टर प्लान की तैयारी, 10 दिन में मांगा गया विस्तृत ब्लूप्रिंट

New Delhi : दिल्ली में आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार फायर फाइटिंग मास्टर प्लान तैयार करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दिशा में उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि वे 10 दिनों के भीतर आग की घटनाओं के कारण, जोखिम वाले क्षेत्रों, मौजूदा व्यवस्थाओं की कमियों और निवारक उपायों को शामिल करते हुए विस्तृत ब्लूप्रिंट प्रस्तुत करें। साथ ही जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए भी त्वरित कदम उठाने को कहा गया है।

दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में गृह एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, अग्निशमन विभाग, दिल्ली नगर निगम, डीडीएमए और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राजधानी में बढ़ती आग की घटनाओं, चुनौतियों और उनके स्थायी समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों को जवाबदेह और सक्रिय बनाना जरूरी है ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे। हाल की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अग्निशमन विभाग को स्टाफ बढ़ाने, नए फायर स्टेशन खोलने और आधुनिक उपकरणों की खरीद के निर्देश दिए गए। इसके लिए बजट की कमी नहीं रहने देने की बात कही गई। पूर्व की घटनाओं का विश्लेषण कर एक मजबूत कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया, ताकि आग की घटनाओं को कम करने के साथ-साथ आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

सरकार ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया है। दिल्ली नगर निगम को अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण पर सख्ती से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दमकल वाहनों की आवाजाही में कोई बाधा न आए। बिजली विभाग को कनेक्शन देते समय सतर्कता बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समग्र और मजबूत मास्टर प्लान तैयार कर राजधानी में आग की घटनाओं को कम किया जाएगा और आपात स्थिति में नुकसान को न्यूनतम रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा और रिहायशी इलाकों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

गृह एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आगामी वर्षों को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग को और सशक्त बनाया जाएगा और आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। सरकार विभिन्न संगठनों, आरडब्ल्यूए, बाजार संघों और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाएगी, ताकि लोग आग से बचाव के उपायों के प्रति सजग हो सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें