Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

New Delhi : दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले, कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां

New Delhi (मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स) : दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस के 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी सूची के मुताबिक, रोबिन हिबू (IPS 1993) को स्पेशल सीपी (पब्लिक सेफ्टी डिवीजन) से हटाकर स्पेशल सीपी (ह्यूमन रिसोर्स डिवीजन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राजेश खुराना (IPS 1994) को स्पेशल सीपी (प्रोविज़न एंड फाइनेंस डिवीजन) बनाया गया है।

नीरज ठाकुर (IPS 1994) को स्पेशल सीपी (ट्रैफिक डिवीजन), जबकि देवेश चंद्र श्रीवास्तव (IPS 1995) को स्पेशल सीपी (क्राइम – परसेप्शन मैनेजमेंट एंड मीडिया सेल डिवीजन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

डेविड लालरिंसांगा (IPS 1995) को स्पेशल सीपी (ऑप्स/पीसीआर एंड कम्युनिकेशन) का कार्यभार मिला है, वहीं अनिल शुक्ला (IPS 1996) को स्पेशल सीपी (स्पेशल सेल – टेक एंड पीआई डिवीजन) नियुक्त किया गया है।

मनीष कुमार अग्रवाल (IPS 1996) को स्पेशल सीपी (इंटेलिजेंस डिवीजन) बनाया गया है, साथ ही उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

अजय चौधरी (IPS 1996) को स्पेशल सीपी (विजिलेंस डिवीजन) बनाया गया है, जबकि अतुल कटियार (IPS 1997) को स्पेशल सीपी (वेलफेयर डिवीजन) के साथ लाइसेंसिंग और लीगल डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है।

के. जगदेशन (IPS 1998) को स्पेशल सीपी (प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, विजय कुमार (IPS 2007) को ज्वाइंट सीपी (सीपी सचिवालय), राजीव रंजन सिंह (IPS 2010) को एडिशनल सीपी (ईस्टर्न रेंज), रोहित राजबीर सिंह (IPS 2015) को डीसीपी (सीपी सचिवालय-क्राइम) और विक्रम के. पोरवाल (IPS 2016) को डीसीपी (सीपी सचिवालय-एडमिन) बनाया गया है।

गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि यह तबादले पुलिस की कार्यात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

मिताली चंदोला

संबंधित खबरें