Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

New Delhi : देखो मेरी दिल्ली’ डबल डेकर पर्यटक बस सेवा शुरू, रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

Chandigarh News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रफी मार्ग से दिल्ली पर्यटन की अत्याधुनिक डबल डेकर इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बस सेवा ‘देखो मेरी दिल्ली’ को हरी झंडी दिखाकर राजधानी के पर्यटन क्षेत्र में नई पहल की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से डबल डेकर बस का अनावरण किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री, मीडिया प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने रफी मार्ग से इंडिया गेट, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग होते हुए प्रधानमंत्री संग्रहालय तक यात्रा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल दिल्ली को आधुनिक और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राजधानी अपनी ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ भारत मंडपम, यशोभूमि, नए संसद भवन और सेंट्रल विस्टा जैसे आधुनिक प्रतिष्ठानों के कारण वैश्विक पहचान बना रही है। यह बस सेवा पर्यटकों को एक ही यात्रा में दिल्ली की विरासत और आधुनिकता का समग्र अनुभव देगी। शून्य-उत्सर्जन आधारित यह 63-सीटर डबल डेकर ई-बस सतत विकास, हरित परिवहन और स्वच्छ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

बस आधुनिक सुविधाओं, उन्नत सुरक्षा व्यवस्था और पैनोरमिक अपर डेक से सुसज्जित है, जिससे पर्यटकों को आरामदायक और यादगार यात्रा का अनुभव मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजधानी की स्वच्छ, हरित और गतिशील छवि का अनुभव होगा।

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की शुरुआत दिल्ली को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब ट्रांजिट सिटी से डेस्टिनेशन सिटी की ओर बढ़ रही है। राजधानी में 1,200 से अधिक स्मारक मौजूद हैं, जहां प्राचीन सभ्यता से लेकर औपनिवेशिक काल और आधुनिक बुनियादी ढांचे तक का अनुभव एक साथ मिलता है। आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परिवहन को और अधिक आधुनिक व इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा।

दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा हिंदुजा कंपनी के सहयोग से शुरू की गई यह बस पूरी तरह इलेक्ट्रिक तकनीक पर आधारित है। पर्यटन सर्किट का प्रारंभिक स्थल दिल्ली हाट आईएनए निर्धारित किया गया है, जहां से प्रतिदिन सुबह 9 बजे यात्रा शुरू होगी। निर्धारित मार्ग के अंतर्गत बस विजय चौक, राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक, नेशनल म्यूजियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेशनल वॉर मेमोरियल और इंडिया गेट होते हुए पुनः दिल्ली हाट आईएनए पहुंचेगी।

इस बस का किराया 500 रुपये के साथ 5 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित किया गया है। पांच से दस वर्ष तक के बच्चों के लिए 300 रुपये तथा 5 प्रतिशत जीएसटी देय होगा, जबकि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। टिकट की ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा सेंट्रल रिजर्वेशन ऑफिस, बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित सूचना केंद्र, कनॉट प्लेस, आई-सेंटर, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय घरेलू हवाई अड्डा टर्मिनल-1, वेस्ट किदवई नगर स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस और दिल्ली हाट आईएनए के पास स्थित ट्रैवल डिवीजन से ऑफलाइन टिकट उपलब्ध होंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें