Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

New Delhi : दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एयर इंडिया की बस में आग, बाल-बाल बचे चालक

New Delhi (मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स) : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के टर्मिनल-3 पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एयर इंडिया की एक बस में अचानक आग लग गई। यह घटना करीब दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद पुलिस, सीआईएसएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय बस में कोई यात्री या सामान मौजूद नहीं था। बस में सिर्फ चालक था, जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया। अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एयर इंडिया और हवाई अड्डा प्राधिकरण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बस की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से।

घटना के बाद टर्मिनल-3 पर सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन जांच बढ़ा दी है। हालांकि एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

अधिकारियों के अनुसार, विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें