Haryana health portal launch: स्वास्थ्य परिषदों को एक ही सिस्टम पर लाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana health portal launch: स्वास्थ्य परिषदों को एक ही सिस्टम पर लाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

*मुख्यमंत्री ने किया सेंट्रलाइज्ड पोर्टल फॉर हरियाणा काउंसिलस का लोकार्पण

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 28 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज स्वास्थ्य विभाग के ‘सेंट्रलाइज्ड पोर्टल फॉर हरियाणा काउंसिलस’ का लोकार्पण किया। इस पहल के साथ ही हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जिसने एक इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च कर एक साथ कई स्वास्थ्य परिषदों को एक ही सिस्टम पर लाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल से मेडिकल परिषद, डेंटल परिषद, फार्मेसी परिषद, आयुष एवं होम्योपैथी परिषद और अन्य स्वास्थ्य परिषदों से संबद्ध विभिन्न परिषदों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल प्रदेश में रजिस्टर्ड लगभग 1.5 लाख स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने वाले युवक युवतियों को बेहतर सेवा देने के लिए विकसित किया गया है। अब इन परिषदों के तहत प्रशिक्षण लेने वाले बच्चे प्रशिक्षण के उपरांत घर बैठे ही ऑनलाइन पंजीकरण करके कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिस्टम युवाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, रिन्यूअल, सर्टिफिकेट जारी करने, प्रोफाइल मैनेजमेंट और रोजगार से संबंधित जानकारी जैसी सेवाओं की पहुंच प्रदान करेगा। यह पोर्टल स्वास्थ्य पेशेवरों और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर लिंक स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है। पहले चरण में मेडिकल कांउसिल, डेंटल कांउसिल, फार्मेसी कांउसिल, आयुष और होम्योपैथी परिषदों को जोड़ा गया है। इसके बाद दूसरे चरण में नर्सिंग और फिजियोथेरेपिष्ट परिषदों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसके बाद पोर्टल को जल्द ही सरल पोर्टल से लिंक किया जाएगा ताकि सभी प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीकरण से ही पूरी की जा सकें।

मुख्यमंत्री ने राज्य में विभिन्न स्वास्थ्य परिषदों के लिए इंटीग्रेटेड वेब पोर्टल, मोबाइल एप्लिकेशन और जॉब पोर्टल को भी औपचारिक रूप से लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि अब फार्मेसी, डेंटल सहित पांच परिषदों में युवक युवतियों पंजीकरण आसान हो जाएगा।

इस अवसर स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा और स्वास्थ्य सचिव श्री रिपुदमन सिंह ढिल्लों सहित सभी कांउसिलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img