Haryana; मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में ताऊ देवी लाल टाउन पार्क के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

Haryana; मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में ताऊ देवी लाल टाउन पार्क के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 15 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हिसार के पीएलए क्षेत्र में बने ताऊ देवी लाल टाउन पार्क के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्क का भ्रमण कर जनसुविधाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टाउन पार्क का विकास पंचतत्व थीम पर आधारित है, जो आधुनिक कला और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण है। पार्क के विकास का उद्देश्य जनहित में एक आधुनिक, थीम आधारित और मनोरंजक स्थान उपलब्ध कराना है। पार्क में सांस्कृतिक व अन्य आयोजनों के लिए ओपन एयर थिएटर का निर्माण किया गया है। साथ ही आयुष, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में औषधीय पौधों का उद्यान भी स्थापित किया गया है।

 

सूर्य नमस्कार प्रतिमा, अदृश्य प्रतिमा, जॉगिंग/वॉकिंग ट्रैक, म्यूज़िकल फाउंटेन और जल निकाय, बच्चों के लिए प्लेइंग कॉर्नर, वॉटर लेक, झील के दृश्य के साथ कांच का डेक, आउटडोर जिम, आगंतुकों के लिए पार्किंग तथा खाद्य स्टॉल पार्क की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं। 12 एकड़ क्षेत्रफल वाले पार्क के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण परियोजना पर कुल 14.72 करोड़ खर्च किये गए हैं। इससे पूर्व लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का फूल मालाओं, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, हिसार की विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, नलवा के विधायक श्री रणधीर पनिहार, महापौर श्री प्रवीण पोपली, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक, विभिन्न वार्ड के पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img