नई दिल्ली: राजनाथ ने ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हिली से टेलीफोन पर की बात

नई दिल्ली, 16 जनवरी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरवार को ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। रक्षा मंत्रालय के अनुसार दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग के मुद्दों पर संक्षेप में चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों में गति बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

रक्षा मंत्रियों ने इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन और जेट इंजन जैसी विशिष्ट रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट प्रगति की समीक्षा की। साथ ही एक-दूसरे के प्रशिक्षण संस्थानों में सैन्य प्रशिक्षकों के आदान-प्रदान पर कार्यक्रम की भी समीक्षा की। इसके अलावा दोनों पक्षों ने इस वर्ष हिन्द प्रशांत क्षेत्र में संयुक्त कार्य और बढ़ी हुई समुद्री भागीदारी की संभावनाओं का पता लगाने पर सहमति जताई।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img