नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की एक झांकी

नई दिल्ली, 22 जनवरी : इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंग -बिरंगी और सांस्कृतिक झांकियों के बीच पहली बार तीनों सेनाओं की शक्ति का प्रदर्शन एक ही झांकी के जरिये कर्तव्य पथ पर किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि ‘सशक्त और सुरक्षित भारत’ थीम के साथ यह झांकी सशस्त्र बलों में एकजुटता और एकीकरण के लिए वैचारिक द्दष्टिकोण को प्रदर्शित करेगी, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता सुनिश्चित होगी। झांकी में तीनों सेनाओं के बीच नेटवर्किंग और संचार की सुविधा प्रदान करने वाले एक संयुक्त संचालन कक्ष को दर्शाया जाएगा। यह स्वदेशी मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, तेजस मार्क- दो लड़ाकू विमान, उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर, विध्वंसक युद्धपोत और एक रिमोट संचालित एयरक्राफ्ट के साथ जमीन, पानी और हवा में समन्वित ऑपरेशन का प्रदर्शन करते हुए युद्ध के मैदान का परिद्दश्य प्रदर्शित करेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img