नई दिल्ली: भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-XIV मेघालय में शुरू

नई दिल्ली, 2 सितंबर : भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री का 14वां संस्करण सोमवार से मेघालय के उमरोई स्थित संयुक्त प्रशिक्षण नोड शुरू हो गया। इस कार्यक्रम में सामरिक अभ्यास, संयुक्त योजना, विशेष शस्त्र कौशल, शारीरिक फिटनेस और छापेमारी अभियान को शामिल किया गया है जिसका समापन आगामी 14 सितंबर को होगा।

इस अभ्यास में भारतीय सेना की 120 कर्मियों वाली टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन कर रही है। रॉयल थाई सेना की 53 कर्मियों वाली टुकड़ी का प्रतिनिधित्व 14वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड की पहली इन्फैंट्री बटालियन द्वारा किया जा रहा है। यह द्विपक्षीय अभ्यास दोनों देशों के बीच चल रहे सैन्य-से-सैन्य आदान-प्रदान कार्यक्रम का हिस्सा है और इसका उद्देश्य भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के बीच सहयोग, अंतर-संचालन और आपसी समझ को बढ़ाना है। अभ्यास का 13वां संस्करण थाईलैंड के टाक प्रांत के फोर्ट वाचिराप्रकाशन में आयोजित किया गया था।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img