Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Mobile Snatching: आईफोन स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच मोबाइल और अवैध हथियार बरामद

Mobile Snatching: आईफोन स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच मोबाइल और अवैध हथियार बरामद

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं में शामिल होने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एनसीआर क्षेत्र में राह चलते लोगों से छीने गए पांच मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, 2500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद मोबाइल फोन में चार आईफोन और एक रीयलमी फोन शामिल है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने सलमान उर्फ सुहैल, अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू और नईम को 6 प्रतिशत एरिया पार्क के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मोबाइल स्नैचिंग से जुड़ी कई घटनाओं के संबंध में पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बिसरख क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कीमती मोबाइल फोन छीनने की वारदातों को अंजाम दिया था। इन घटनाओं के संबंध में थाना बिसरख में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 21 सितंबर को चेरी काउंटी सोसाइटी के पास एक महिला से आईफोन-18 प्रो मोबाइल फोन देखने के बहाने लेकर फरार होने की बात बताई।

पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान सलमान मोटरसाइकिल चलाता था, जबकि अजाज पीछे बैठकर राह चलते लोगों और ई-रिक्शा में बैठे लोगों को निशाना बनाता था। पुलिस का कहना है कि अजाज मौका मिलते ही लोगों के मोबाइल फोन छीन लेता था और दोनों मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो जाते थे।

पुलिस के मुताबिक, सलमान पिछले करीब तीन वर्षों से नोएडा में ऑटो चलाता था। इस वजह से उसे क्षेत्र की सड़कों और रास्तों की जानकारी थी। पुलिस के अनुसार, इसी जानकारी का इस्तेमाल आरोपी कथित तौर पर मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों के दौरान करते थे।

पूछताछ में सामने आया कि छीने गए मोबाइल फोन नईम को बेचे जाते थे। पुलिस का दावा है कि नईम इन मोबाइल फोन को आगे पश्चिम बंगाल और बिहार में सप्लाई करता था। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनमें से कौन-कौन से फोन किन घटनाओं में छीने गए थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नईम के खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में चोरी, लूट, हथियार और गैंगस्टर एक्ट समेत 25 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सलमान के खिलाफ छह और अजाज के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

बरामद सामान में एक आईफोन-18 प्रो, आईफोन-16 के दो मोबाइल फोन, एक आईफोन-16 प्रो और एक रीयलमी मोबाइल फोन शामिल है। इसके अलावा 2500 रुपये नकद, तीन सिल्वर पेपर फॉयल, बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल, दो .315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामान को दर्ज मुकदमों से जोड़ने के साथ ही आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनकी गतिविधियों और अन्य संभावित वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें