Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मोबाइल टावर उपकरण चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

फेज-3 पुलिस ने मोबाइल फोन टावर से उपकरण चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
फेज-3 पुलिस ने मोबाइल फोन टावर से उपकरण चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अमर सैनी

नोएडा। फेज-3 पुलिस ने मोबाइल फोन टावर से उपकरण चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।उनकी निशानदेही पर चोरी का कीमती सामान और बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की गई।

सेंट्रल जोन के एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि मोबाइल फोन टावर में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित की गई थी। बुधवार को सूचना के आधार पर सेक्टर-71 की रेड लाइट के पास से तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी चोर हैं और मोबाइल फोन टावर से कीमती उपकरण चोरी करते हैं।आरोपियों की पहचान लोहियानगर, मेरठ निवासी सरफराज उर्फ नेता, मेरठ लिसाड़ी गेटी निवासी मोनिश और अहमदनगर, महाराष्ट्र निवासी संदीप के रूप में हुई। आरोपियों के पास से मोबाइल टावर के 13 सप्लाई कार्ड, छह बड़े कार्ड, 64 छोटे कार्ड और बिना नंबर प्लेट की एक इको कार बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी बेहद शातिर हैं। मोबाइल टावर से चोरी करने के बाद ये लोग अलग-अलग जगहों पर कबाड़ी को सामान बेच देते थे। इस संबंध में जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *