Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Meri Fasal Mera Byora: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 21 से 27 सितंबर के बीच किसान कर सकेंगे आवेदन : नायब सिंह सैनी

Meri Fasal Mera Byora: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 21 से 27 सितंबर के बीच किसान कर सकेंगे आवेदन : नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़ , 20 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धान की फसल खरीद के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीजन में किसानों को किसी भी दिक्कत व परेशानी का सामना ना करना पड़े। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को किसानों के लिए 21 से 27 सितंबर तक आवेदन के लिए खोला जा रहा है। जिन किसानों की वेरिफिकेशन का कार्य पेंडिंग है वो एसडीएम के पास अपना आवेदन करें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को बाबैन मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में किसान, आढ़ती, व्यापारी, राइस मिलर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से धान की फसल की खरीद के संबंध में चर्चा की। इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग और मंडी प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब किसानों की फसल के वेरिफिकेशन और एमएफएमबी पोर्टल पर आवेदन ना होने की जानकारी संज्ञान में आई थी जिसको देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को पोर्टल ओपन करने के निर्देश दिए गए हैं। अब 21 से 27 सितंबर तक पोर्टल ऑन रहेगा, जहां पर किसान अपना आवेदन कर सकते हैं और जिन किसानों के आवेदन की वेरिफिकेशन पेंडिंग है वो अपने एसडीएम को लिखित में दें, ताकि उनका वेरीफिकेशन करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही किसानों के लिए नीतियों और योजनाओं को लागू किया है। प्रदेश के किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। सब्जी की फसलों पर भावांतर भरपाई योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रुपए वार्षिक सीधे खातों में भेजे जा रहे हैं। किसानों की फसलों का बीमा किया जा रहा है। इसके साथ ही अनुदान पर कृषि यंत्रों को मुहैया करवाया जा रहा है।

इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, सरपंच संजीव गोल्डी, मार्केट कमेटी सचिव गुरमीत सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें