कथक नृत्यांगना डॉ. अनु सिन्हा की अगुवाई में ‘मेघ मल्हार’ का आयोजन, 40 कलाकारों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

कथक नृत्यांगना डॉ. अनु सिन्हा की अगुवाई में ‘मेघ मल्हार’ का आयोजन, 40 कलाकारों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। सेक्टर-107 में फाउंडेशन फॉर कृष्णा कला व एजुकेशन सोसाइटी की ओर से मेघ मल्हार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का निर्देशन और कोरियोग्राफी मशहूर कथक नृत्यांगना डॉ. अनु सिन्हा ने किया।

महोत्सव में 40 कलाकारों ने हिस्सा लिया और अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसमें राग मेघ और मियां मल्हार पर आधारित शास्त्रीय संगीत और भरतनाट्यम, ओडिसी व कथक नृत्य शैलियों की शानदार झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की थीम वर्षा ऋतु और प्रकृति की आराधना रही। कलाकारों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से पेड़ों, पत्तियों और वनों की सजीव छवि प्रस्तुत की।

इस आयोजन में एनटीपीसी और इंडियन ऑयल का सहयोग रहा। कार्यक्रम को दर्शकों ने बेहद सराहा और इसे यादगार सांस्कृतिक शाम बताया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img