Meerut Toll Plaza Protest: मेरठ टोल प्लाजा पर जवान की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने किया तोड़फोड़

Meerut Toll Plaza Protest: मेरठ टोल प्लाजा पर जवान की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने किया तोड़फोड़

उत्तरप्रदेश में मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी टोल प्लाजा पर बीती रात सेना के जवान को पीटे जाने की घटना के बाद आज गोटका गांव के करीब 500 ग्रामीण लाठी और डंडा लेकर टोल प्लाजा पहुंच गए। उन्होंने टोल कार्यालय में तोड़फोड़ की और जोर-जोर से नारे लगाए।

ग्रामीणों ने टोल एजेंसी को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े रहते हुए वहां किसी वाहन से वसूली नहीं होने दी। उन्होंने कई बैरिकेड्स, खिड़कियां, कंप्यूटर और CCTV तोड़ दिए, जिससे कर्मचारियों को बूथ छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि सेना के जवान के साथ हुई अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और टोल एजेंसी को हमेशा के लिए बर्खास्त किए जाने तक धरना जारी रहेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img