Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mathura : वृंदावन में ब्रज कला केंद्र ने गीता शोध संस्थान के प्रशिक्षु कलाकारों को किया पुरस्कृत, मुदरिया चोरी लीला का हुआ था भव्य मंचन

Mathura : वृंदावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में रविवार को प्रमुख सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केंद्र ने रासलीला के प्रशिक्षु बच्चों को पुरस्कृत किया। इन प्रशिक्षुओं ने दिल्ली के साईं ऑडिटोरियम में होली के अवसर पर मुदरिया चोरी लीला का भव्य मंचन किया था जिससे दर्शक काफी प्रभावित हुए थे। उसी अवसर पर बच्चों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।

मुदरिया चोरी लीला का निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं एनएसडी के पूर्व निदेशक दिनेश खन्ना ने किया था। रविवार को गीता शोध संस्थान के सभागार में तीन दर्जन प्रशिक्षुओं और संगीत प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के संयोजक ब्रज कला केंद्र के सांस्कृतिक मंत्री अनूप शर्मा रहे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजीव पांडेय, ब्रज कला केंद्र के उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, समाजसेवी दीपक गोयल व प्रीति अग्रवाल, जीएलए विश्वविद्यालय की फैकल्टी सुनीता और उद्योगपति वीरेंद्र गोयल ने मुदरिया चोरी का मंचन करने वाले बच्चों को उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही भ्रमरगीत लीला का मंचन करने वाले प्रशिक्षुओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गीता शोध संस्थान के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने किया।

इस दौरान प्रशिक्षु बच्चों के साथ संगीत प्रशिक्षक आकाश शर्मा, मनमोहन कौशिक, सुनील पाठक, ऋतु सिंह, मानसी राजपूत और केशव को भी पुरस्कार दिया गया। समारोह में आए अतिथियों और बच्चों ने गीता शोध संस्थान में आयोजित श्रीकृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर 2026 में तैयार पेंटिंग्स का भी अवलोकन किया जिनमें भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को विभिन्न कलात्मक रूपों में प्रस्तुत किया गया है। प्रशिक्षु बच्चों ने भ्रमरगीत और मुदरिया चोरी से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी। गीता विद्वान महेश शर्मा के साथ गुरुकुल के बच्चों ने शंख वादन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें