Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mathura : राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं, भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Mathura : मथुरा में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी और भाजपा के वरिष्ठ विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एसआईआर की आड़ में देश में अराजकता फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी हाथ में संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं और दूसरी तरफ उसी संविधान की अवहेलना करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया अब हाईकोर्ट को निशाना बनाने तक पहुंच गया है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

मतदाता सूची से नाम कटने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं उनमें मृत व्यक्ति, दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके लोग और जिनका कोई पता नहीं है ऐसे लोग शामिल हैं। यदि कोई वैध नागरिक है और उसके पास दस्तावेज हैं तो वह तहसीलदार या निर्वाचन आयोग से संपर्क कर अपना वोट दोबारा बनवा सकता है। लेकिन इस मुद्दे पर पुलिसकर्मियों पर हमला और महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के कारण विपक्ष में हताशा है और इसी हताशा में वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल और अखिलेश एक दूसरे के कंधे का इस्तेमाल कर राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। बिहार में तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन का भी यही हश्र हुआ था।

ओवैसी और अन्य विपक्षी नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको बोलने की आजादी है लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को बेनकाब करना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जनता का भरोसा भाजपा पर है और प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें