Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mathura Flood: मथुरा में बाढ़ की तैयारी, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Mathura Flood: मथुरा में बाढ़ की तैयारी, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिला बाढ़ योजना समिति की आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गाँवों में बैठक कर ग्राम स्तर पर टीमें बनाएं, जिनमें पंचायती राज, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, पशुपालन और विद्युत विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। इन टीमों को बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद और राहत कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी राहत शिविरों में स्वास्थ्य टीमें, एंबुलेंस और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। साथ ही एंटी-लार्वा छिड़काव और एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अनुमान है कि 4 से 6 सितंबर 2025 के बीच यमुना का जलस्तर अपने चरम पर पहुंचेगा। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित परिवारों और उनके पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पहले से राशन पहुंचाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी को भोजन की समस्या न हो।

वहीं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के लिए हरा चारा, भूसा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया। प्रशासन का लक्ष्य इस बार 10 हजार पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का है। सिंचाई विभाग को यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और समय-समय पर प्रशासन को जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाने और आवागमन नियंत्रित करने का आदेश दिया है। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी तैयारियों का स्वयं निरीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस आपदा की स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें