Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Mathura Firing Case: भंडारा लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सरेराह चलीं गोलियां, 6 घायल

Mathura Firing Case: भंडारा लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सरेराह चलीं गोलियां, 6 घायल

रिपोर्ट: सौरभ शर्मा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भंडारा लगाने और परिक्रमार्थियों की सेवा को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। थाना हाईवे क्षेत्र के महोली गांव में गुरुवार को हुए इस बवाल में दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब छह लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार महोली गांव में पिछले करीब छह महीने से पार्षद प्रतिनिधि राजवीर सिंह और स्थानीय निवासी चंद्रपाल के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार को भी दोनों पक्षों के बीच मोटरसाइकिल टकराने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद जमकर ईंट-पत्थर चले थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसी विवाद की आग गुरुवार को फिर भड़क गई।

गुरुवार को अधिक मास की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चंद्रपाल पक्ष ने गांव में प्याऊ और भंडारे की व्यवस्था की थी। इसी दौरान राजवीर सिंह पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी श्रद्धालुओं के बीच केला और अन्य खाद्य सामग्री बांटना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई और फिर मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में दोनों तरफ से अवैध हथियार निकल आए और सरेराह गोलियां चलने लगीं। अचानक हुई फायरिंग से गांव में भगदड़ मच गई। परिक्रमा करने आए श्रद्धालु और स्थानीय लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। करीब आधे घंटे तक इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही Shlok Kumar और Rajeev Kumar भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी। मौके से कुछ अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग खुलेआम तमंचे लहराते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश और भंडारा लगाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर यह विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है।

एसएसपी ने यह भी कहा कि घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की जानकारी स्थानीय पुलिस को थी या नहीं, इसकी भी जांच कराई जा रही है। यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद महोली गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो सके।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें