Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mathura : कीचड़ भरी सड़क से गुजरा भाजपा विधायक का काफिला, ग्रामीणों में आक्रोश, वीडियो वायरल

Mathura : मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव दतिया में विकास के दावों की पोल खुल गई। भाजपा विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह का काफिला जब गांव से गुजर रहा था तो ग्रामीणों ने कड़े विरोध के साथ नाराजगी जताई। गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव और चारों तरफ फैली कीचड़ से लोग लंबे समय से परेशान हैं।

बताया जा रहा है कि जलभराव के कारण विधायक का काफिला कीचड़ भरी सड़क से गुजरने को मजबूर हुआ। इसी दौरान एक ग्रामीण का गुस्सा फूट पड़ा। वह सड़क पर फैली कीचड़ में उतर गया और आक्रोश जताते हुए कीचड़ उछालने लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क और जल निकासी की समस्या को लेकर लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दतिया और आसपास के गांवों में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं।

नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में जनप्रतिनिधियों को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं वायरल वीडियो और ग्रामीणों के आरोपों को लेकर विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें