Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Mathura : मथुरा में लव जिहाद के खिलाफ निकली जन जागरूकता पदयात्रा, स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने किया नेतृत्व

Mathura : मथुरा में ब्रज क्षेत्र में लव जिहाद के बढ़ते मामलों और हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने जन जागरूकता पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के निर्देशन और नेतृत्व में राधाकुंड से शुरू हुई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू बहन बेटियों को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था।

पदयात्रा में अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद, गौ रक्षा दल और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जैसे ही यात्रा गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर पहुंची पूरा मार्ग भगवा ध्वजों से पट गया। कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराते भगवा झंडे और जय वीर बजरंगी और जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

यात्रा के दौरान संतों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में बहन बेटियों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की साजिशें रची जा रही हैं जिसके प्रति हर परिवार को सतर्क रहने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के राघव राजपूत ने जगह जगह पत्रक बांटकर लोगों से संवाद किया और महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने की अपील की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। पदयात्रा में हरे कृष्ण चौधरी, राघव, राहुल, आयुष, भूपेंद्र चौधरी, लक्ष्मण दुबे, राहुल उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें