Noida BDC Market fire: नोएडा के सेक्टर 45 की मार्केट में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Noida BDC Market fire: नोएडा के सेक्टर 45 की मार्केट में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 45 स्थित बीडीसी मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ई-रिक्शा बैटरी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दुकान से उठता धुआं पूरे मार्केट में फैल गया, जिससे वहां मौजूद दुकानदार और ग्राहक घबरा गए। आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर इलाके को खाली कराया और सुरक्षा के मद्देनज़र लोगों को दूर हटाया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट या बैटरी की ओवरहीटिंग को इसका संभावित कारण माना जा रहा है।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है, लेकिन बैटरी की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी और क्या सुरक्षा उपाय दुकान में मौजूद थे। सेक्टर 45 की यह घटना थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में आती है। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img