Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, छात्राओं में मची अफरा-तफरी

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, छात्राओं में मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में कल देर शाम भीषण आग लग गई। आग हॉस्टल के एक कमरे में लगी, जिससे पूरे भवन में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एसी के कंप्रेसर का फटना बताया जा रहा है। घटना के समय हॉस्टल में करीब 160 छात्राएं मौजूद थीं। आग लगते ही छात्राएं घबराकर इधर-उधर भागने लगीं। कई छात्राओं ने जान बचाने के लिए हॉस्टल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसमें एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तेजी से आग पर काबू पाया और सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और छात्राओं के परिजन भी परेशान होकर हॉस्टल पहुंचने लगे। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें