Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Maruti Suzuki Share Target: 5 साल का हाई, अब कहां तक जाएगा शेयर?

Maruti Suzuki Share
Maruti Suzuki Share Target: 5 साल का हाई, अब कहां तक जाएगा शेयर?

Maruti Suzuki Share Price Today

सोमवार, 18 अगस्त 2025 को Maruti Suzuki के शेयर में करीब 9% की तेजी दर्ज की गई। इंट्राडे हाई ₹14,125 तक पहुंचने के बाद दोपहर 1:30 बजे स्टॉक ₹14,042 पर ट्रेड कर रहा था।
करीब 5 साल बाद इस स्टॉक में इतनी बड़ी उछाल देखने को मिली है।

मारुति सुजुकी के शेयरों में आज 5 साल में सबसे ज्यादा तेजी, जानिए क्या है कारण

Maruti Suzuki Share में क्यों आई तेजी?

इस तेजी के पीछे मुख्य कारण GST कटौती की संभावनाएं हैं।

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार कारों के लिए दो अलग GST स्लैब ला सकती है।

  • छोटी कारों (1200cc तक पेट्रोल, 1500cc तक डीजल) पर टैक्स 28% से घटाकर 18% किया जा सकता है।

  • फिलहाल इन पर 28% GST + 1-3% सेस लगता है।

  • मारुति की अधिकतर कारें इसी कैटेगरी में आती हैं।

अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो मारुति सुजुकी को सीधा फायदा मिलेगा, क्योंकि उसकी ज्यादातर कारें छोटी इंजन वाली और हाइब्रिड कैटेगरी में हैं।

GST रेट कट की आस में Maruti Suzuki का शेयर 9% भागा, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड - maruti suzuki india shares gained 9 percent on hopes of a potential gst rate

Maruti Suzuki Share: ब्रोकरेज हाउस का आउटलुक

  • Jefferies: SUV पर टैक्स कटौती की संभावना कम है। लेकिन हाइब्रिड कारों पर टैक्स रेट पेट्रोल-डीजल जैसी हो सकती है। यह मारुति के लिए पॉजिटिव रहेगा।

  • TradingView.com: 43 एनालिस्ट्स का मानना है कि 1 साल में Maruti Suzuki का शेयर ₹15,790 तक जा सकता है। न्यूनतम टारगेट ₹11,300 का है।

Maruti Suzuki Share Price Target

शॉर्ट टर्म (6-12 महीने): ₹15,000 – ₹15,800
मीडियम टर्म (1-2 साल): ₹17,000 – ₹18,500
लॉन्ग टर्म (3-5 साल): ₹20,000+ संभावित

किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

Morgan Stanley की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटोमोबाइल सेक्टर का GST कलेक्शन में योगदान 14% है।
अगर GST कम होता है तो:

  • Passenger Vehicles: Maruti Suzuki, Mahindra & Mahindra

  • Two-Wheelers: Hero MotoCorp, Eicher Motors

एक्सपर्ट्स का मानना है कि GST 10% कम होने से कारों की मांग 15-20% तक बढ़ सकती है।

निवेशकों के लिए क्या रणनीति हो?

  • फिलहाल मारुति का ट्रेंड बुलिश है।

  • GST कटौती की घोषणा होते ही स्टॉक में और तेजी देखने को मिल सकती है।

  • लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह लेवल्स अच्छा मौका माने जा रहे हैं।

Mumbai Rain Alert: मुंबई में 20 अगस्त तक नॉन स्टॉप बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें