उत्तर प्रदेश : हापुड़ में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, डेढ़ वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह

Hapur News : (शाहरुख़ खान) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव कमरे की खिड़की पर चुन्नी से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला गौतमबुद्धनगर एनटीपीसी ऊंचा अमीपुर निवासी शिवानी की शादी गांव सिखेड़ा निवासी मोनू के साथ डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों को 10 माह का एक बेटा है। शुक्रवार की सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने आवाज लगाई तो शिवानी कमरे से बाहर नहीं आई। जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो शिवानी का शव कमरे की खिड़की पर चुन्नी से लटका हुआ था। जिसके बाद पति मोनू ने आनन फानन में शिवानी को नीचे उतरा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि हर बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटा कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img