Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

राज्यपाल वीके सिंह सहित देश व प्रदेश के अनेक नेताओं ने पूर्व सीएम ओपी चौटाला को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल वीके सिंह
राज्यपाल वीके सिंह सहित देश व प्रदेश के अनेक नेताओं ने पूर्व सीएम ओपी चौटाला को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल वीके सिंह सहित देश व प्रदेश के अनेक नेताओं ने पूर्व सीएम ओपी चौटाला को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 27 दिसंबर। शुक्रवार को देश और प्रदेश के अनेक नेताओं ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को सिरसा स्थित गांव तेजाखेड़ा फार्म पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सहित अनेक नेताओं ने जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला सहित पूरे शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चौ. ओमप्रकाश चौटाला का व्यक्तित्व सादगी और संघर्ष का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, आरएलपी प्रमुख एवं सांसद हनुमान बेनीवाल, सांसद धर्मबीर पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, बलराज कुंडू, गोपाल कांडा, राजस्थान से विधायक रेवंतराम डांगा, विधायक गौरीगंज, यूपी से विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, गौ सेवक संत गोपाल दास महाराज सहित अनेक नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तेजाखेड़ा पहुंचकर चौधरी ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि प्रकट की।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें