Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Manmohan Singh: हजारों लोगों ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की, परिवार ने अंतिम अरदास में शामिल होने वालों का किया धन्यवाद

Manmohan Singh
Manmohan Singh: हजारों लोगों ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की, परिवार ने अंतिम अरदास में शामिल होने वालों का किया धन्यवाद

Manmohan Singh: हजारों लोगों ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की, परिवार ने अंतिम अरदास में शामिल होने वालों का किया धन्यवाद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. Manmohan Singh की श्रद्धांजलि सभा और अंतिम अरदास आज गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब कॉम्प्लेक्स में भाई लखी शाह वणजारा हॉल में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के नेताओं और हजारों लोगों ने श्रद्धा के फूल अर्पित किए। इस समागम में डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्य ही उनकी पहचान है, जिसकी सराहना दुनियाभर के नेताओं द्वारा की गई।

इस अवसर पर डॉ. Manmohan Singh की सबसे बड़ी बेटी डॉ. उपिंदर कौर ने कहा, “परिवार को गर्व है कि बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि समागम में शिरकत की और श्रद्धा अर्पित की।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भाई हरजिंदर सिंह श्रीनगर वालों द्वारा किए गए रसभीने कीर्तन ने उनके माता-पिता की याद दिलाई।

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में कई फैसले लेने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि जो शख्स पढ़ाई को महत्व देता है, उसके लिए कमेटी के चारों कॉलेजों में डॉ. Manmohan Singh के नाम पर स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा, हर नए शैक्षिक संस्थान का नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की सभी संस्थाओं में डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर लगाए जाएगी और हर साल 26 दिसंबर को गुरुद्वारा बंगला साहिब में उनका स्मरण किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें