Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मल्टीपॉइंट कनेक्शन के लिए सोसायटियों में होगा सर्वे

एनपीसीएल प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि
नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने मल्टीपॉइंट कनेक्शन के लिए सोसायटियों में सर्वे का काम शुरू कर दिया है।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने मल्टीपॉइंट कनेक्शन के लिए सोसायटियों में सर्वे का काम शुरू कर दिया है। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 105 सोसायटियों में सर्वे होना है। विद्युत नियामक आयोग की गाइडलाइन पर इस काम में तेजी लाने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। गाइडलाइन के मुताबिक 51 फीसदी लोगों की सहमति मिलने के बाद ही मल्टीपॉइंट कनेक्शन जारी किया जाएगा। इस दौरान यह भी देखने को मिल रहा है कि कुछ सोसायटियों में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) का सहयोग नहीं मिल रहा है। ऐसे में आम सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। एओए पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक की जाएगी।

दरअसल, 19 जुलाई को विद्युत नियामक आयोग ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में टैरिफ दरों और अन्य मुद्दों पर एनपीसीएल बिजली उपभोक्ताओं की जनसुनवाई की थी। इस दौरान सोसायटी के निवासियों ने मल्टीपॉइंट कनेक्शन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने बिल्डर द्वारा वसूले जा रहे ज्यादा बिल से राहत दिलाने की गुहार लगाई थी। इस पर आयोग के अध्यक्ष ने एनपीसीएल को निर्देश दिए थे। नियमानुसार सोसायटी में रहने वाले 51 फीसदी लोगों की सहमति मिलने के बाद ही मल्टीपॉइंट कनेक्शन लगाया जा सकता है। आयोग के निर्देश पर एनपीसीएल ने एजेंसी का चयन कर सर्वे शुरू कर दिया है। सहमति लेने के लिए टीम के सदस्य घर-घर जा रहे हैं। एनपीसीएल से मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान में कुछ सोसायटी के एओए का सहयोग नहीं मिल रहा है, जबकि सोसायटी निवासियों द्वारा मल्टीपॉइंट की मांग की जा रही है।

एनपीसीएल प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि
सोसाइटियों में मल्टीपॉइंट कनेक्शन को लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है। विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर टीम के सदस्य घर-घर जाकर फ्लैट मालिकों से सहमति ले रहे हैं। शहर की 105 सोसायटी में सर्वे किया जाना है। 51 फीसदी लोगों की सहमति मिलने के बाद मल्टीपॉइंट कनेक्शन लगाए जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *