Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Chandauli: चंदौली में बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, यात्रियों में हड़कंप

Chandauli: चंदौली में बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, यात्रियों में हड़कंप

चंदौली जिले में दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। आनंद विहार से पुरी जा रही 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर S4 बोगी की कपलिंग टूट जाने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती रात करीब 9:30 बजे हुई जब ट्रेन डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना हुई थी। स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर आगे बढ़ते ही अचानक कपलिंग टूटने से ट्रेन के डिब्बे अलग हो गए। कपलिंग टूटने के कारण ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से यात्री सहम गए और ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया। ट्रेन के अलग हुए दोनों हिस्सों को डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 7 और 8 पर वापस लाया गया। यात्रियों को सुरक्षित दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया गया और फिर ट्रेन के दोनों हिस्सों को जोड़कर रात करीब 1 बजे पुरी के लिए रवाना किया गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन पहले से ही तीन घंटे की देरी से चल रही थी और इस तकनीकी खराबी के कारण इसकी देरी और बढ़ गई।

हालांकि, समय रहते इस समस्या को दूर कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कपलिंग टूटने की वजह क्या थी। यात्रियों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और रेलवे से ट्रेनों की नियमित जांच और मरम्मत की मांग की। हालांकि, रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें